Edited By shukdev,Updated: 18 May, 2019 05:44 AM
भारतीय नौसेना ने मध्यम दूरी की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल( MRSAM) का सफल परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एमआरएसएएम के सफल परीक्षण से भारत ने वायु युद्ध प्रतिरोधक क्षमता में महत्वपूर्ण सफलता हासिल ...
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने मध्यम दूरी की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल( MRSAM) का सफल परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एमआरएसएएम के सफल परीक्षण से भारत ने वायु युद्ध प्रतिरोधक क्षमता में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। भारतीय नौसेना के पोत ‘कोच्चि 'और ‘चेन्नई ' ने पश्चिमी समुद्र तट पर यह परीक्षण किया।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि MRSAM के सफल परीक्षण से भारतीय नौसेना ने अपनी वायु युद्ध प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी की दिशा में अहम कामयाबी हासिल की है। इस मिसाइल का परीक्षण भारतीय नौसेना, डीआरडीओ और इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के द्वारा किया गया। डीआरडीओ ने इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर इस मिसाइल का विकास किया है।
भारत डायनामिक्स लिमिटेड ने MRSAM का निर्माण किया है। मंत्रालय ने कहा कि यह मिसाइलें भविष्य में भारतीय नौसेना के सभी प्रमुख युद्धपोतों पर तैनात होंगी। यह मिसाइलें कोलकाता श्रेणी के विध्वंसकों से लैस हैं।