जालंधर में साले की हत्या करने वाले पंजाबी को ब्रिटेन में 5 साल की जेल

Edited By Tanuja,Updated: 01 Jul, 2018 01:26 PM

indian paranoid schizophrenic man jailed in uk for murder

ब्रिटेन में एक भारतीय को साले की हत्या के दोष में अदालत ने 5 साल कैद की सजा सुनाई गई है। इस आदमी को ब्रिटेन में रहने की अनुमति दी गई थी। ब्रिटेन आने से पहले उसने पंजाब के जालंधर में एक छात्र नेता की हत्या की थी...

लंदनः ब्रिटेन में एक भारतीय को साले की हत्या के दोष में अदालत ने 5 साल कैद की सजा सुनाई है। इस आदमी को ब्रिटेन में रहने की अनुमति दी गई थी। ब्रिटेन आने से पहले उसने पंजाब के जालंधर में एक छात्र नेता की हत्या की थी।

सुखविंदर सिंह (41) मनोरोगी है। सुखविंदर ने पिछले साल अगस्त में पत्नी के साथ प्रेम संबंध के संदेह में अपने  साला हरीश कुमार (39) की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव लेकर वह पश्चिम मिडलैंड्स में वेस्ट ब्रोमविच थाने पर पहुंचा और आत्मसमर्पण किया। अपराध स्वीकार करने के बाद एक दिन पहले शुक्रवार को उसे जेल की सजा सुनाई गई। सजा शुरू होने से पहले उसकी चिकित्सा कराई जाएगी। सजा पूरी होने के बाद उसे भारत डिपोर्ट किया जाएगा।

सुखविंदर ने 1998 में पंजाब के जालंधर में छात्र संघ के अध्यक्ष की कृपाण से हत्या कर दी थी। इस मामले में सात साल जेल में रहने के बाद वह पंजाब जेल से रिहा हुआ। अपील लंबित रहने के कारण उसे जमानत पर छोड़ा गया था। 2007 में छह माह के वीजा पर वह ब्रिटेन भाग निकला। ब्रिटिश अधिकारियों की प्रशासनिक चूक के कारण उसे ब्रिटेन में अनिश्चितकाल तक रहने की अनुमति मिल गई और इसके बाद 2011 में उसने ब्रिटिश नागरिकता के लिए आवेदन कर दिया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!