अमेरिका में भारतीय छात्र को मारी गोली, परिवार ने सुषमा स्वराज से लगाई गुहार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Dec, 2017 07:59 PM

indian student shoot at in america

अमेरिका के शिकागो में एक भारतीय को गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है किसी पार्किंग विवाद को लेकर बहस हुई थी जिसके बाद बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। अमेरिका में पिछले 10 दिन में यह दूसरी घटना है, जब किसी भारतीय पर हमला हुआ है। इससे...

नेशनल डेस्क: अमेरिका के शिकागो में एक भारतीय को गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है किसी पार्किंग विवाद को लेकर बहस हुई थी जिसके बाद बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। अमेरिका में पिछले 10 दिन में यह दूसरी घटना है, जब किसी भारतीय पर हमला हुआ है। इससे पहले भी एक भारतीय को लूट कर उसे गोली मार दी थी।

जानकारी के अनुसार हैदराबाद का रहने वाले मोहम्मद अकबर शिकागो में पढ़ाई कर रहा है। जहां उसकी कुछ अज्ञात लोगों के साथ पार्किंग को लेकर बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने अकबर को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और अकबर को अस्पताल लेकर गए। पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। शिकागो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन हमलावरअभी भी फरार हैं। अकबर के परिवार ने तेलंगाना सरकार और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की अपील की है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!