ट्रंप नीति का कहर, भारतीय महिला से छीना दिव्यांग बच्चा

Edited By Tanuja,Updated: 30 Jun, 2018 12:26 PM

indian woman separated from disabled baby in us

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बच्चों को उनके माता-पिता से अलग करने की  विवादित नीति का प्रभाव भारतीयों पर  भी  पड़ रहा है। मेक्सिको से गैरकानूनी तरीके से अमरीका पहुंचने वाली एक भारतीय महिला को उनके पांच साल के दिव्यांग बच्चे से अलग कर दिया...

वॉशिंगटनः अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बच्चों को उनके माता-पिता से अलग करने की  विवादित नीति का प्रभाव भारतीयों पर  भी  पड़ रहा है। मेक्सिको से गैरकानूनी तरीके से अमरीका पहुंचने वाली एक भारतीय महिला को उनके पांच साल के दिव्यांग बच्चे से अलग कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय महिला अमरीका में शरण लेना चाहती हैं।

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला अपने दिव्यांग बच्चे से फिर से मिली हैं या नहीं। ट्रंप की विवादित 'जीरो टॉलरेंस' पॉलिसी से किसी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने का यह पहला मामला है, जिसकी जानकारी हुई है। बता दें कि अमरीकी बॉर्डर पर बच्चों को उनके माता-पिता से अलग करने के इस फैसले की देशभर में आलोचना हुई है। विरोध बढ़ने पर ट्रंप ने इसे रोकने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है। 

रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि भारतीय महिला को कहां से गिरफ्तार किया गया था। पटेल के वकील अलिंका रॉबिन्सन ने ऐरिजोना कोर्ट को बताया कि अहमदाबाद में कथित तौर पर राजनीतिक उत्पीड़न के डर से उन्हें भागना पड़ा। वह ग्रीस पहुंचीं और गैरकानूनी तरीके से अपने बेटे के साथ अमरीका में दाखिल होने से पहले मेक्सिको में थीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!