बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से होती है भारतीयों को सबसे अधिक परेशानी: सर्वेक्षण

Edited By shukdev,Updated: 12 Oct, 2018 09:26 PM

indians are most troubled by unemployment corruption survey

देश के लोगों को अपराध तथा हिंसा के साथ ही बेरोजगारी और आर्थिक एवं राजनीतिक भ्रष्टाचार जैसे मुद्दें अधिक परेशान करते हैं। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। ‘विश्व को क्या करता है परेशान?’ विषय पर इप्सोस के सर्वे में पता चलता है कि देश के 44...

नई दिल्ली: देश के लोगों को अपराध तथा हिंसा के साथ ही बेरोजगारी और आर्थिक एवं राजनीतिक भ्रष्टाचार जैसे मुद्दें अधिक परेशान करते हैं। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। ‘विश्व को क्या करता है परेशान?’ विषय पर इप्सोस के सर्वे में पता चलता है कि देश के 44 प्रतिशत लोग बेरोजगारी तथा वित्तीय एवं राजनीतिक भ्रष्टाचार से परेशान होते हैं।

PunjabKesariसर्वेक्षण के अनुसार, अपराध एवं हिंसा से 33 प्रतिशत भारतीयों को परेशानी होती है। गरीबी और सामाजिक असमानता को 31 प्रतिशत भारतीय प्रमुख मुद्दा मानते हैं। आतंकवाद को भी 21 प्रतिशत भारतीयों ने परेशानी का विषय माना है। इनके अलावा शिक्षा से 19 प्रतिशत, पर्यावरण नुकसान से 16 प्रतिशत, करों से 15 प्रतिशत, पर्यावरण परिवर्तन से 14 प्रतिशत, चिकित्सा से 13 प्रतिशत, महंगाई से 11 प्रतिशत और नैतिकता में पतन से 10 प्रतिशत भारतीय परेशान हैं।PunjabKesariसर्वेक्षण में 67 प्रतिशत लोगों ने यह माना है कि देश का नेतृत्व सही दिशा में जा रहा है। इस आधार पर सबसे अधिक 92 प्रतिशत चीन के लोगों ने अपने देश की दिशा को सही माना है। इसके बाद 78 प्रतिशत के साथ सऊदी अरब दूसरे, 67 प्रतिशत के साथ भारत तीसरे तथा 65 प्रतिशत के साथ मलेशिया चौथे स्थान पर है। इप्सोस का यह सर्वेक्षण एक मासिक सर्वेक्षण है। इसे 28 देशों में किया जाता है तथा 65 साल की उम्र तक के लोग इसमें भाग लेते हैं।      

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!