खाली समय में नींद पूरी करना पसंद करते हैं भारतीय, सोने पर खर्च करते हैं 9 घंटे

Edited By Seema Sharma,Updated: 06 Oct, 2020 02:15 PM

indians like to sleep in free time

छुट्टी वाले दिन या फिर खाली समय में ज्यादातर भारतीय सोना पसंद करते हैं यानि कि अपनी नींद पूरी करना उनका अच्छा लगता है। यह बात एक सर्वे में सामने आई है। भारत में ऐसा पहला सर्वे हुआ है जिसमें यह पता लगाने की कोशिश की गई कि भारतीय आमतौर पर अपना दिन...

नेशनल डेस्कः छुट्टी वाले दिन या फिर खाली समय में ज्यादातर भारतीय सोना पसंद करते हैं यानि कि अपनी नींद पूरी करना उनका अच्छा लगता है। यह बात एक सर्वे में सामने आई है। भारत में ऐसा पहला सर्वे हुआ है जिसमें यह पता लगाने की कोशिश की गई कि भारतीय आमतौर पर अपना दिन कैसे गुजारते हैं। इस सर्व में यह भी जानने की कोशिश की गई के शहरी और ग्रामीण किन गतिविधियों पर कितना खर्च करते हैं। इस सर्वे से विभिन्न विभागों और मंत्रालयों को नीति-निर्माण के लिए महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। 

 

साल 2019 के जनवरी और दिसंबर के बीच राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने ये टाइम यूज सर्वे किया था। NSO ने यह सर्वे 5947 गांवों और 3998 शहरी ब्लॉकों के साथ दोनों क्षेत्रों के 138,799 घरों पर किया। अंडमान और निकोबार द्वीप के गांवों को छोड़कर पूरे देश में यह सर्वे किया गया। इस सर्वे को इस श्रेणी में बांटा गया कि लोग वेतन और बिना वेतन वाले काम को कितना समय देते हैं। इसके अलावा पता किया गया कि खाली समय में भारतीय क्या करते हैं।

 

सर्वे के मुताबिक, औसतन हर भारतीय अपने खाली समय के 552 मिनट या 9.2 घंटे सोकर बिताते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों ने खाली समय में औसतन 554 मिनट की नींद ली जबकि महिलाओं ने इससे थोड़े ज्यादा (557 मिनट) नींद ली। गांवों की तुलना में शहरों में यह अनुपात कम पाया गया। शहरों में पुरुषों ने अपने खाली समय में 534 मिनट जबकि महिलाओं ने 552 मिनट सोकर बिताए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!