Edited By Pardeep,Updated: 02 Jun, 2018 11:54 PM
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि केन्द्र की राजग सरकार के चार वर्षों के दौरान भारत की प्रतिष्ठा वैश्विक स्तर पर बढ़ी है। प्रसाद ने कहा ,‘‘ नरेन्द्र मोदी सरकार के चार वर्षों में भारत की वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ी है। मोदी जी एक...
मुजफ्फरपुर: केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि केन्द्र की राजग सरकार के चार वर्षों के दौरान भारत की प्रतिष्ठा वैश्विक स्तर पर बढ़ी है। प्रसाद ने कहा ,‘‘ नरेन्द्र मोदी सरकार के चार वर्षों में भारत की वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ी है। मोदी जी एक वैश्विक नेता है। विश्व भर में भारत के दृष्टिकोण को सुना गया है। ’’
उन्होंने मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पत्रकारों को मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में बताया। मंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों के कारण भारत तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।