Edited By Seema Sharma,Updated: 24 Jan, 2020 08:31 AM
हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान वीरवार सुबह इंजन में खराबी आने के बाद मुंबई वापस लौट आई। कुछ दिन पहले ही, पुणे से जयपुर जा रहे इंडिगो के विमान के इंजन में बीच हवा में खराबी आने के बाद उसे मुम्बई में आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। इंडिगो के...
मुंबई: हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान वीरवार सुबह इंजन में खराबी आने के बाद मुंबई वापस लौट आई। कुछ दिन पहले ही, पुणे से जयपुर जा रहे इंडिगो के विमान के इंजन में बीच हवा में खराबी आने के बाद उसे मुम्बई में आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। इंडिगो के प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि की और कहा कि तकनीकी खराबी आने के बाद विमान को निरीक्षण के लिए रखा गया है।
सूत्र ने बताया कि मुंबई-हैदराबाद मार्ग पर चलने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई.-5384 ने वीरवार सुबह मुंबई हवाई अड्डे से उड़ान भरी लेकिन विमान के इंजन में से एक के बंद होने के बाद उसे एक घंटे से भी कम समय के भीतर वापस शहर लाया गया। यात्रियों को दूसरे विमान से हैदराबाद के लिए रवाना किया गया।