टेक-ऑफ से ठीक पहले पायलट को याद आई अपनी भूल, 1 घंटा देरी से उड़ी फ्लाइट, भड़के यात्री

Edited By Seema Sharma,Updated: 24 Sep, 2019 10:42 AM

indigo flight delayed by an hour after pilot forgot to carry legal documents

बेंगलुरु से नई दिल्ली जाने के लिए एक फ्लाइट ने एक घंटा देरी से उड़ान भरी जिससे यात्री भड़क गए। पायलट की एक छोटी-सी भूल के कारण फ्लाइट में देरी हुई। दरअसल पायलट अपने साथ सर्टिफिकेशन के डॉक्युमेंट्स ले जाना भूल गया था। टेक-ऑफ से ठीक पहले पायलट

बेंगलुरु: बेंगलुरु से नई दिल्ली जाने के लिए एक फ्लाइट ने एक घंटा देरी से उड़ान भरी जिससे यात्री भड़क गए। पायलट की एक छोटी-सी भूल के कारण फ्लाइट में देरी हुई। दरअसल पायलट अपने साथ सर्टिफिकेशन के डॉक्युमेंट्स ले जाना भूल गया था। टेक-ऑफ से ठीक पहले पायलट को याद आया कि वह सर्टिफिकेशन के डॉक्युमेंट्स लाना भूल गया है, उसने इंटरकॉम पर यात्रियों से माफी मांगी तो उन्हें पता चला कि जरूरी लीगल डॉक्युमेंट्स छूट गए हैं। इसके बाद फ्लाइट को उड़ान भरने में एक घंटा से कुछ ज्यादा का समय लगा।

 

इंडिगो की फ्लाइट 6E9002 सोमवार सुबह 11: 05 पर उड़ान भरने वाली थी लेकिन 12: 08 की देरी से उड़ सकी और दोपहर 2: 37 पर नई दिल्ली पहुंची। वहीं नाराज यात्रियों ने कहा कि फ्लाइट की देरी से उनके कई अहम काम रूक गए। कइयों की मीटिंग्स और अपॉइंटमेंट्स मिस हो गई। यात्रियों ने कहा कि जहाज चलने लगा जब पायलट ने कहा कि वह जरूरी लीगल डॉक्युमेंट्स भूल गया है। हम एक घंटे तक जहाज में बैठे रहे। वहीं इस घटना पर इंडिगो ने माफी मांगी और कहा, 'हम यह जानकर बेहद खेद है। हम कभी नहीं चाहते कि हमारे यात्रियों को ऐसा अनुभव हो। इंडिगो ने कहा कि हम अपने यात्रियों को हमेशा बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश करते हैं लेकिन हमारे ऑपरेशन्स भी कई फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम खेद जताते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!