दिल्ली आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें; IndiGo ने आंधी-तूफान और बारिश के अनुमान के बीच जारी की एडवाइजरी

Edited By Updated: 23 May, 2026 02:07 PM

indigo issues delhi travel advisory amid thunderstorm rain forecast

IndiGo ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में आंधी-तूफान और बारिश के अनुमान के चलते दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एक ट्रैवल एडवाइज़री जारी की। इसमें चेतावनी दी गई है कि खराब मौसम की वजह से उड़ानों के आने-जाने पर असर पड़ सकता है। सोशल मीडिया...

नेशनल डेस्क: IndiGo ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में आंधी-तूफान और बारिश के अनुमान के चलते दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एक ट्रैवल एडवाइज़री जारी की। इसमें चेतावनी देते हुए कहा गया है कि खराब मौसम की वजह से उड़ानों के आने-जाने पर असर पड़ सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एयरलाइन ने बताया कि दिल्ली में मौसम की स्थिति की वजह से उड़ानों के संचालन पर कुछ समय के लिए असर पड़ सकता है, हालांकि एयरपोर्ट और एयरलाइन की टीमें रुकावटों को कम करने के लिए पहले से ही तैयारियां कर रही हैं।

<

>

IndiGo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, "दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश होने का अनुमान है, इसलिए उड़ानों के आने-जाने पर असर पड़ सकता है। हमारी टीमें सब कुछ सुचारू रूप से चलाने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी कर रही हैं, लेकिन मौसम की वजह से काम की गति थोड़ी धीमी हो सकती है।" इसके अलावा एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति (Flight Status) एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर ज़रूर देख लें। साथ ही यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर चलें, क्योंकि बारिश और जलभराव की वजह से शहर के कुछ हिस्सों में सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। एयरलाइन ने कहा, "अगर आप आज यात्रा कर रहे हैं, तो हम आपको सलाह देते हैं कि घर से निकलने से पहले हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी उड़ान की स्थिति ज़रूर देख लें।"

शुक्रवार को भी जारी की थी एडवाइजरी

शुक्रवार को भी एयरलाइन कंपनी ने मुंबई में भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए वहां आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एक ट्रैवल एडवाइज़री जारी कर यात्रियों से अनुरोध किया था कि वे खराब मौसम की वजह से होने वाली संभावित देरी से बचने के लिए एयरपोर्ट के लिए सामान्य समय से थोड़ा पहले निकलें। एयरलाइन ने कहा, "कृपया ट्रैफिक से जुड़े अपडेट्स पर नज़र रखें और घर से निकलने से पहले हमारे ऐप या वेबसाइट पर अपनी उड़ान की स्थिति ज़रूर देख लें।" 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!