Edited By ,Updated: 19 Nov, 2016 03:28 PM
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 100वीं जयंती है। इस मौके पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी की जयंती पर आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
नई दिल्ली: भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 100वीं जयंती है। इस मौके पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी की जयंती पर आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इलाहाबाद में हुआ था इंदिरा गांधी का जन्म
इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। साल 1930 में आनंद भवन में फिरोज गांधी के साथ इनकी शादी हुई. इंदिरा के प्रधानमंत्री रहने के दौरान देश ने काफी तरक्की की. साल 1969 में इन्होंने देश के 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।
अंधेरे से बहुत डरती थीं इंदिरा
इंदिरा गांधी को अंधेरे से बहुत डर लगता था. अपने इस डर के बारे में एक बार खुद कहा था कि मुझे अंधेरे से डर लगता है, रात को बेडरूम तक जाने में डरती हूं, लेकिन मैंने निश्चय किया है इससे जल्द छुटकारा पाना है।
नेहरु की इकलौती संतान नहीं थीं इंदिरा
काफी कम लोगों को पता है कि इंदिरा गांधी जवाहर लाल नेहरू की इकलौती संतान नहीं थीं। दिसंबर 1924 में उनकी मां कमला नेहरू ने एक बेटे को भी जन्म दिया था, लेकिन जन्म के कुछ महीने तक ही वह जीवित रहा।