Edited By Anu Malhotra,Updated: 08 Jun, 2022 12:49 PM
इंदौर में एक कलयुगी मां का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मां ने ममता को शर्मसार करते हुए अपनी ही 15 दिन की नवजात बच्चे को बेच डाला।
नेशनल डेस्क: इंदौर में एक कलयुगी मां का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मां ने ममता को शर्मसार करते हुए अपनी ही 15 दिन की नवजात बच्चे को बेच डाला।
वजह यह थी कि लालची मां को पैसों से फ्रिज, टीवी और वॉशिंग मशीन जैसी चीजें खरीदनी थी। इतना ही नहीं आरोपी मां ने अपने पति की सहमति से यह सौदा किया था। मामले में पुलिस ने कुल आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, इनमें से 6 को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
इंदौर के हीरा नगर इलाके में रहने वाली महिला शायना बी ने पुलिस को बताया कि उसके पति को बच्चे को लेकर शक था। महिला ने कहा कि मेरा पति अबॉर्शन कराना चाहता था, लेकिन समय ज्यादा हो गया था तो हमने दलालों के माध्यम से बच्चे को बेचने का प्लान बनाया और बच्चे को देवास के एक दंपती को बेच दिया। पुलिस ने बताया कि लीना नाम की एक महिला ने बच्चे को साढ़े पांच लाख में खरीदा था।
पुलिस ने बताया कि बच्चा बेचने के बाद मिले पैसों से महिला ने टीवी, फ्रिज, कूलर और वॉशिंग मशीन जैसे सामान खरीद लिए थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने कहा, 'मामले की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से मिली थी।