भ्रष्टाचार से लिप्त है 'आप' सरकार : मनोज तिवारी

Edited By ,Updated: 07 Jan, 2017 12:08 PM

indulging in corruption aap government  manoj tiwary

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने फिर आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा।

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने फिर आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार से लिप्त हैं। सरकार भाई-भतीजावाद का दूसरा नाम बन गई है। मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने मंत्रियों के भ्रष्टाचार के मुद्दों को नकारने के भरसक प्रयास किए हैं। हालांकि सत्येंद्र जैन पर हवाला मामले के आरोप और उनकी अपनी बेटी और मुख्यमंत्री के रिश्तेदार डा. निकुंज अग्रवाल को सरकारी नियुक्ति देने के मामले नजरअंदाज नहीं किए जा सकते। तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार का आईएएस राजेंद्र कुमार के मामले में रवैया भी बेहद हैरान करने वाला है।

दिसंबर 2013 तक केजरीवाल को शीला दीक्षित शासन के हर फैसले और हर अधिकारी के काम में भ्रष्टाचार नजर आता था। अब शीला सरकार के कार्यकाल में राजेंद्र कुमार द्वारा किए भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई कार्रवाई कर रही है तो केजरीवाल सरकार द्वारा उनका बचाव चौंकाने वाला है। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री का भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष खत्म हो गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!