दिल्लीवासियों का अपमान' : LG ने पलटा कैबिनेट का फैसला तो बोले CM केजरीवाल

Edited By Yaspal,Updated: 24 Jul, 2021 10:32 PM

insult to delhiites  lg reversed cabinet decision cm kejriwal said

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर बने केस के लिए दिल्ली पुलिस के सुझाये स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की लिस्ट पर मुहर लगा दी है। इस फैसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल...

नई दिल्लीः दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर बने केस के लिए दिल्ली पुलिस के सुझाये स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की लिस्ट पर मुहर लगा दी है। इस फैसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उप राज्यपाल के इस फैसले से 'दिल्ली के लोगों का अपमान' हुआ है।

केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'कैबिनेट निर्णयों को इस तरह पलटना दिल्ली वालों का अपमान है। दिल्ली के लोगों ने एतिहासिक बहुमत से 'आप' सरकार बनायी और भाजपा को हराया. भाजपा देश चलाये, 'आप' को दिल्ली चलाने दे। आए दिन हर काम में इस तरह की दखल दिल्ली के लोगों का अपमान है।

बता दें, 19 जुलाई को केजरीवाल कैबिनेट ने फैसला किया था कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर जो केस बने हैं, उसमें दिल्ली सरकार के चयनित वकील ही पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बनेंगे, दिल्ली पुलिस के नहीं। 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों ने मार्च निकाला था जिसके दौरान हिंसा हुई थी। इसी मामले में किसानों पर बहुत से केस दर्ज हुए हैं भाजपा जनतंत्र का सम्मान करे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!