राजद्रोह कानून को बनाएंगे और सख्त, ताकि इसकी याद आते ही लोगों की रूह कांपे: राजनाथ सिंह

Edited By Yaspal,Updated: 12 Apr, 2019 07:54 PM

insurgency will create the law and strictly rajnath singh

केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने आज कहा कि केंद्र में दोबारा भाजपा की सरकार बनने पर राजद्रोह के कानून और कठोर बनाया जायेगा। सिंह ने आज गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में चुनावी प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर...

भावगनरः केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने आज कहा कि केंद्र में दोबारा भाजपा की सरकार बनने पर राजद्रोह के कानून और कठोर बनाया जायेगा। सिंह ने आज गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में चुनावी प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए एक कार्यक्रम में कहा कि देश एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहता है जिनके पांच साल के शासन में कांग्रेस के पूरे कार्यकाल की तुलना में भी अधिक काम हुआ है।

राजद्रोह के कानून को और कड़ा करेंगे
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कहा है कि उसकी सरकार बनने पर राजद्रोह का कानून समाप्त कर दिया जायेगा। अगर कोई देश को तोडऩे, सामाजिक समरसता को बाधित करने का प्रयास करता हो और देश की एकता और संप्रभुता पर सवाल खड़े करता हो तो क्या ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। हम तो इस कानून को और कड़ा बनायेंगे ताकि देशद्रोहियों के मन में डर पैदा हो।

राफेल पर राहुल गांधी को बताया फेल
गांधीधाम की एक सभा में सिंह ने कांग्रेस के राफेल सौदे के मुद्दे को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि राफेल का मतलब रा-फेल यानी राहुल गांधी फेल है। राफेल अगली पीढ़ी का एक सक्षम युद्धक विमान है और इसकी जरूरत होने के बावजूद कांग्रेस ने अपने शासन में इसे खरीदने का प्रयास क्यों नहीं किया।

पार्टी मोदी के कामकाज को लेकर टिप्पणी कर सकती है पर उनकी नीयत और ईमानदारी पर सवाल खड़े नहीं कर सकती। उन्होंने भावनगर के एक कार्यक्रम में कहा कि जब भी चुनाव आता है तो कांग्रेस गरीब और गरीबी की रट लगाने लगती है जबकि उसने अपने शासन में गरीबी दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाये।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!