सी.बी.आई. के अंतरिम मुखिया नागेश्वर राव को लेकर विवाद कोई नई बात नहीं है। अब विवाद यह पैदा हो गया है कि वह बोल रहे हैं कि मैं चैलेंज से कह सकता हूं कि मेरे बाप ने मेरी जन्म तिथि गलत दर्ज कराई है। उनके अनुसार उनकी जन्म तिथि 6 जुलाई 1961 है, जबकि उनके पिता ने इसे 6 जुलाई 1960 दर्ज कराया है।
नेशनल डेस्कः सी.बी.आई. के अंतरिम मुखिया नागेश्वर राव पर विवाद कोई नई बात नहीं है। अब विवाद यह पैदा हो गया है कि वह बोल रहे हैं कि मैं चैलेंज से कह सकता हूं कि मेरे बाप ने मेरी जन्म तिथि गलत दर्ज कराई है। उनके अनुसार उनकी जन्म तिथि 6 जुलाई 1961 है, जबकि उनके पिता ने इसे 6 जुलाई 1960 दर्ज कराया है। इसमें रोचक बात यह है कि नागेश्वर राव ने अपनी जन्म तिथि को चुनौती अपने पिता की मृत्यु के बाद दी है। इससे पहले उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। उनका जन्म तेलंगाना के जिला वारंगल के गांव मंगपेट में हुआ है। उन्होंने अपनी एम.एससी. की डिग्री रसायन शास्त्र में ओसमानिया विश्वविद्यालय से हासिल की।
1986 में आई.पी.एस. बनने से पहले उन्होंने आई.आई.टी. मद्रास में रिसर्च भी किया है। उनका चयन उड़ीसा कैडर के आई.पी.एस. के रूप में हुआ। वह शुरुआत से ही भाजपा नेता वेंकैया नायडू और संघ के संयुक्त महासचिव दत्तात्रेय होसबोले के काफी नजदीक रहे हैं। इसके अलावा भी नागेश्वर राव का नाम कई विवादों में घसीटा गया। कुछ रोज पहले ही उन्होंने प्रशांत भूषण को लेकर हिंदोस्तान टेलिप्रिंटर लिमिटेड और स्टेट बैंक मामले में ट्वीट किया था।
ब्रिटेन में भारतवंशी दुकानदार की मौत के मामले में पुलिस अधिकारी को जेल
NEXT STORY