अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं इस साल के अंत तक सामान्य होंगी: नागरिक उड्डयन सचिव

Edited By Hitesh,Updated: 24 Nov, 2021 04:55 PM

international flight services will be normal by the end of this year

नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं के ‘‘बहुत जल्द'''' और संभवत: इस साल के अंत तक सामान्य होने की उम्मीद है। कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल मार्च के बाद से भारत में आने वाली और यहां से अन्यत्र जाने वाली...

नेशनल डेस्क: नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं के ‘‘बहुत जल्द'' और संभवत: इस साल के अंत तक सामान्य होने की उम्मीद है। कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल मार्च के बाद से भारत में आने वाली और यहां से अन्यत्र जाने वाली अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं निलंबित हैं। यह निलंबन 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। बंसल ने यहां कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के ‘‘बहुत जल्द'' और इस साल के अंत तक सामान्य होने की उम्मीद है। अभी भारत ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए 25 से अधिक देशों के साथ ‘एयर बबल' समझौता किया है। ‘एयर बबल' समझौता दो देशों के बीच उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने की एक अस्थायी व्यवस्था है।

द्विपक्षीय ‘एयर बबल' समझौते के तहत, दोनों देशों की एयरलाइंस कुछ शर्तों के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित कर सकती हैं। पिछले हफ्ते नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि सरकार अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं को बहाल करने की प्रक्रिया का आकलन कर रही है और उन्होंने कहा कि सरकार दुनिया के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सेवाओं को सामान्य करना चाहती है। उन्होंने कहा था, ‘‘हम दुनिया में नागर विमानन क्षेत्र का अपना मुकाम फिर हासिल करने और भारत में हब बनाने का प्रयास कर रहे हैं। आप भरोसा रखें, मैं आपके साथ हूं। हम मिलकर काम करेंगे, लेकिन सुरक्षित वातावरण में।''

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!