सीमा पर गोलीबारी, घुसपैठ का प्रयास विफल

Edited By Monika Jamwal,Updated: 08 Jan, 2019 01:28 PM

intursion bid foiled in loc jammu

भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच मंगलवार को गोलीबारी हुई तथा भारतीय सैनिकों ने जम्मू के आर. एस. पुरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ को विफल कर दिया।

जम्मू : भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच मंगलवार को गोलीबारी हुई तथा भारतीय सैनिकों ने जम्मू के आर. एस. पुरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ को विफल कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने सोमवार रात आर. एस. पुरा और अरनिया सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी और कुछ राउंड गोलियां चलायी। दूसरी तरफ से पाकिस्तानी सैनिकों ने भी गोलीबारी की। दोनों पक्षों की ओर से 15-20 मिनट तक गोलियां चलती रही।

बीएसएफ जवानों ने इस बीच घुसपैठ को विफल करते हुए संदिग्धों को वापस लौटने को विवश कर दिया। इससे पहले रविवार को बीएसएफ ने सांबा के रामगढ़ सेक्टर में सीमापार से गोलीबारी के बीच घुसपैठ को विफल किया था।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!