स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत जल्द ही शादी करेंगी इरोम शर्मिला!

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jul, 2017 11:01 AM

irom sharmila mariegem desmand

मणिपुर की 16 साल तक अनशन पर रहीं चर्चित इरोम शर्मिला की जल्द ही शादी होने जा रही है। इरोम एक ब्रिटिश नागरिक से शादी करेंगी। बुधवार को उन्होंने अपनी शादी के लिए सभी जरूरी कागजात कोडैकानल में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा करवाए हैं।

नई दिल्ली: मणिपुर की 16 साल तक अनशन पर रहीं चर्चित इरोम शर्मिला की जल्द ही शादी होने जा रही है। इरोम एक ब्रिटिश नागरिक से शादी करेंगी। बुधवार को उन्होंने अपनी शादी के लिए सभी जरूरी कागजात कोडैकानल में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा करवाए हैं।

इरोम की शादी डेसमंड कूटिन्हो नाम के एक ब्रिटिश नागरिक होने जा रही हैं। मीडिया के मुताबिक इरोम ने रजिस्ट्रार ऑफिस में अपनी शादी की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए दफ्तर में लगभघ 2 घंटे बिताए। हालांकि इरोम और डेसमंड को शादी के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

खबर के मुताबिक सब रजिस्ट्रार राजेश ने बताया कि वह उन्हें तुरंत शादी की इजाजत नहीं दे सकते। इसकी वजह उन्होंने अंतर-धार्मिक विवाह को बताया। राजेश ने बताया कि कानूनी तौर पर अंतर-धार्मिक विवाह हिंदू मैरिज ऐक्ट के तहत नहीं हो सकता। शादी के लिए दोनों को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन कराना होगा जिसमें 30 दिन तक का समय लग सकता है। वहीं खबर के मुताबिक शादी की रजिस्ट्रेशन की तारीख के बारे में पुलिस ने भी जानकारी मांगी है। पुलिस इरोम को लंबे समय से मॉनिटर करती आ रही है।

गौरतलब है इरोम की छवि दुनियाभर में एक चर्चित मानवाधिकार कार्यकर्ता की है। इंफाल की रहने वाली इरोम शर्मिला चार नवंबर, 2000 को सुर्खियों में आई थीं। इसी दिन उन्होंने राज्य में लागू सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 (अफ्सपा) को हटाने की मांग करते हुए आमरण अनशन शुरू किया था जो 16 साल चला था। इरोम को मणिपुर की आयरन लेडीज् के खिताब से भी जाना जाता है। दक्षिण कोरिया ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!