महाराष्ट्र: सिंचाई घोटाले के 9 मामले बंद, कांग्रेस का तंज, कहा- घोटालेबाजों को दी क्लीनचिट

Edited By shukdev,Updated: 25 Nov, 2019 06:14 PM

irrigation scam file closed in maharashtra chavan

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस की सरकार भ्रष्टाचार के आधार पर बनी है इसलिए उसने विदर्भ मंडल में सिंचाई घोटाले से संबंधित नौ मामलों की जांच का काम बंद कर दिया है।...

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस की सरकार भ्रष्टाचार के आधार पर बनी है इसलिए उसने विदर्भ मंडल में सिंचाई घोटाले से संबंधित नौ मामलों की जांच का काम बंद कर दिया है। चव्हाण ने कहा कि भ्रष्टाचारी महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को इन घोटालों की जांच का काम बंद कर घोटालेबाजों को क्लीनचिट दे दी है। उन्होंने कहा कि फणनवीस सरकार भ्रष्टाचार के आधार पर बनी है और लोगों को धोखा दे रही है। 

उन्होंने कहा कि जिन नौ मामलों की जांच आज बंद की गई है उनमें महाराष्ट्र का बहुत बड़ा सिंचाई घोटाला छिपा है। विदर्भ क्षेत्र की विमला तथा खडगपूर्णा जैसी नौ परियोजनाओं में हुए घोटाले की जांच का काम चल रहा था लेकिन अचानक भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो की तरफ से आज आदेश निकाला गया कि इन परियोजाओं से जुड़े भ्रष्टाचार के नौ मामलों की फाइलें बंद कर दी गई है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब किसी राज्यपाल ने आवश्यक दस्तावेज के बिना सरकार बनाने का मौका दिया है। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नैतिकता की ऐसी नई पहचान बनी है जो आज तक देश के इतिहास में कभी नहीं देखी गई। इस भ्रष्टाचारी सरकार को रोकने के लिए शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस सरकार बनाने की पेशकर आज राज्यपाल से की है। 

इस बीच पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया ‘जैसे ही अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली 70 हजार करोड़ रुपए के सिंचाई घोटाले की फाइलें बंद हो गई है। इससे पहले कभी नहीं हुआ जब अस्थायी मुख्यमंत्री ने अपने अस्थायी उपमुख्यमंत्री को इस तरह से घोटाले में क्लीनचिट दी है।'

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!