शाहीन बाग प्रदर्शन का ISIS कनेक्‍शन, दिल्ली पुलिस ने पति पत्नी को किया ​गिरफ्तार

Edited By shukdev,Updated: 08 Mar, 2020 06:40 PM

isis linked couple detained for inciting anti caa protests

राजधानी दिल्ली के जामिया नगर में नागरिकता संशोधन कानूने के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस उपायुक्त (विशेष इकाई) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के...

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जामिया नगर में नागरिकता संशोधन कानूने के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस उपायुक्त (विशेष इकाई) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों संदिग्‍ध जम्‍मू कश्‍मीर के रहने वाले हैं। इन पर शाहीन बाग के धरने में बैठे लोगों को आतंकी हमले के लिए उकसाने का आरोप है।

PunjabKesari
प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया इस्लामिक स्टेट के खुरासान मॉड्यूल से जुड़े एक दम्पत्ति को सीएए विरोधी प्रदर्शन भड़काने के आरोप में जामिया नगर से हिरासत में लिया गया। कुशवाह ने बताया कि इनकी पहचान जहानजेब सामी और उसकी पत्नी हीना बशीर बेग के तौर पर की गई है। उन्होंने कहा,‘वे संशोधित नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन भड़काने में शामिल थे।'सीएए प्रदर्शन के बारे में आईएसआईएस कनेक्‍शन सामने आने के बाद से पुलिस सहित अन्‍य जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
 
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली के जाफराबाद में सीएए के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन हिंसक हो गया और इसके बाद दिल्‍ली कई इलाके हिंसा की चपेट में आ गए। इस हिंसा के दौरान 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई। कई घर जला दिए गए। कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। इस हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने कई लोगों को हिरासत मे लिया है।
 PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!