2021 के अंत तक ‘गगनयान’ को रवाना करने की तैयारी में ISRO, शुरू किया मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र

Edited By Seema Sharma,Updated: 31 Jan, 2019 08:27 AM

isro in preparation for  gaganayan  to be flagged off by the end of 2021

अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ को रवाना करने की तैयारियों में जुटे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यहां बुधवार को अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र की शुरुआत की।

बेंगलुरु: अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ को रवाना करने की तैयारियों में जुटे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यहां बुधवार को अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र की शुरुआत की। इसरो 2021 के अंत तक ‘गगनयान’ को रवाना करने की तैयारियों में जुटा है।

ऐसी संभावना है कि ‘गगनयान’ के जरिए इसरो किसी महिला अंतरिक्ष यात्री को भी अंतरिक्ष में भेजेगा। अंतरिक्ष एजैंसी के मुताबिक, इसरो के लिए 2019 में गगनयान ‘सर्वोच्च प्राथमिकता’ है। पहला मानवरहित मिशन दिसम्बर 2020 एवं दूसरा जुलाई 2021 में पूरा करने की योजना है। यह पूरा हो जाने के बाद मानवयुक्त मिशन दिसम्बर 2021 में होगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!