इसरो नैनो उपग्रह बनाने के लिए क्षमता विकास कार्यक्रम शुरू करेगा

Edited By shukdev,Updated: 17 Aug, 2018 11:28 PM

isro to launch capacity development program for nano satellite

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को अंतरिक्ष कार्यक्रम मेें रुचि रखने वाले अन्य देशों के प्रतिभागियों के लिए नैनो उपग्रह निर्माण के लिए तीन साल के क्षमता विकास कार्यक्रम की शुरुआत करने घोषणा की है। इसरो के अध्यक्ष डॉ. के सिवान ने...

बेंगलुरु : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को अंतरिक्ष कार्यक्रम मेें रुचि रखने वाले अन्य देशों के प्रतिभागियों के लिए नैनो उपग्रह निर्माण के लिए तीन साल के क्षमता विकास कार्यक्रम की शुरुआत करने घोषणा की है। इसरो के अध्यक्ष डॉ. के सिवान ने बाह्य अंतरिक्ष अनुसंधान और शांतिपूर्ण उपयोग (यूनीस्पेस+50) पर आयोजित एक संगोष्ठी के दौरान यह घोषणा की थी।

इसरो द्वारा उन्नति (इसरो द्वारा यूनिस्पेस नैनोसेटेलाइट असेंबली एंड ट्रेनिंग) नामक कार्यक्रम यू आर राव उपग्रह केन्द्र में आयोजित किया जाएगा। अगले तीन सालों तक चलने वाला यह कार्यक्रम जनवरी 2019 से शुरू होगा और इसे यूनिस्पेस+50 की पहल के रूप में जाना जाएगा और विभिन्न देशों से आए प्रतिभागियों को नैनो उपग्रहों को बनाने एवं एकीकृत करने एवं परीक्षण देने के लिए उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!