ISRO एक और उपलब्धि हासिल करने की तैयारी में, चंद्रयान-2 को जल्द करेगा लॉन्च

Edited By vasudha,Updated: 03 Jan, 2019 05:59 PM

isro will launch chandrayaan 2 soon

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा अगले महीने दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किए जाने की संभावना है। इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम सभी पूरी कोशिश कर रहे हैं, मिशन प्रक्षेपण फरवरी में संभव होना चाहिए...

नेशनल डेस्क: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा अगले महीने दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किए जाने की संभावना है। इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम सभी पूरी कोशिश कर रहे हैं, मिशन प्रक्षेपण फरवरी में संभव होना चाहिए। 
PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार अगले महीने के मध्य में मिशन प्रक्षेपण की उम्मीद है, लेकिन अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है। अधिकारी ने कहा कि कोई बाधा नहीं है। काम सही तरह से हो रहा है। चंद्रयान-2 पूरी तरह से स्वदेशी उपक्रम है जिसमें एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर होगा। इसरो के अनुसार लैंडर चंद्रमा की सतह पर एक निर्दिष्ट स्थान पर उतरेगा और वहां एक रोवर तैनात करेगा।          

PunjabKesari
छह पहियों वाला रोवर धरती से मिलने वाले दिशा-निर्देशों के अनुरूप अद्र्ध-स्वायत्त तरीके से चंद्रमा की सतह पर लैंडर के उतरने के स्थान के इर्द-गिर्द घूमेगा। रोवर में लगे उपकरण चंद्रमा की सतह का अध्ययन करेंगे और संबंधित जानकारी वापस भेजेंगे। यह जानकारी चंद्रमा की मिट्टी के विश्लेषण के लिए लाभकारी होगी।
 PunjabKesari

वहीं, 3,290 किलोग्राम वजनी चंद्रयान-2 चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगाएगा और दूरस्थ संवेदी अध्ययन करेगा। इसरो ने कहा कि उपकरण चंद्र स्थल की आकृति, खनिज तत्व प्रचुरता, चंद्रमा के बहिर्मंडल और हाइड्रोक्सिल और जल-हिम का अध्ययन करेंगे। चंद्रयान-1 भारत का पहला चंद्र मिशन था। इसरो ने इसे अक्टूबर 2008 में प्रक्षेपित किया था और यह अगस्त 2009 तक परिचालन में रहा।     

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!