ISRO लांच करेगा सबसे वजनी सैटेलाइट, डिजिटल इंडिया को मिलेगी रफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jan, 2018 02:09 PM

isro will launch the largest satellite digital india will better

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने नया सैटेलाइट तैयार किया है। यह भारत में तैयार अब तक का सबसे वजनी सैटेलाइट है। लगभग छह टन वजन वाला यह एक संचार सैटेलाइट है, जिसे जीसैट-11 नाम दिया गया है। बताया जाता है कि लांच होने के बाद यह सैटेलाइट मोदी...

नई दिल्लीः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने नया सैटेलाइट तैयार किया है। यह भारत में तैयार अब तक का सबसे वजनी सैटेलाइट है। लगभग छह टन वजन वाला यह एक संचार सैटेलाइट है, जिसे जीसैट-11 नाम दिया गया है। बताया जाता है कि लांच होने के बाद यह सैटेलाइट मोदी सरकार के 'डिजिटल इंडिया' अभियान को तेज रफ्तार देगा। जीसैट-11 काफी बड़ा सैटेलाइट है, जिसका हर सौर पैनल 4 मीटर से भी बड़ा है और यह 11 किलोवाट ऊर्जा का उत्पादन करेगा।

जीसैट-11 की कुल लागत 1117 करोड़ रुपए है। इसका वजन 5.6 टन है। उम्मीद जताई जा रही है कि, इस उपग्रह को जनवरी के अंत तक लांच कर लिया जाएगा। यह इंटरनेट सेवाएं देने वाला देश का पहला सैटेलाइट होगा और ऐसा माना जाता है कि भारत में सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवाओं के विस्तार में इससे क्रांतिकारी बदलाव आएगा। इसे फ्रेंच गुयाना से यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एरियान-5 रॉकेट के जरिए लांच किया जाएगा।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!