मानव-अंतरिक्ष मिशन: ISRO हर राज्य से युवा वैज्ञानिकों का करेगा चयन

Edited By vasudha,Updated: 18 Jan, 2019 03:28 PM

isro will select young scientists from every state

देश के पहले मानव-अंतरिक्ष मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों की चयन की प्रक्रिया इसी साल शुरू हो जाएगी। इसरो एक महीने का युवा विज्ञानी कार्यक्रम लॉन्च करने जा रहा है जिसमें प्रत्येक राज्य से तीन विद्यार्थी चुने जाएंगे...

नेशनल डेस्क: देश के पहले मानव-अंतरिक्ष मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों की चयन की प्रक्रिया इसी साल शुरू हो जाएगी। इसरो एक महीने का युवा विज्ञानी कार्यक्रम लॉन्च करने जा रहा है जिसमें प्रत्येक राज्य से तीन विद्यार्थी चुने जाएंगे। वहीं जिस मॉड्यूल में अंतरिक्ष यात्री रहेंगे उसका परीक्षण और इस मिशन में इस्तेमाल होने वाले अंतरिक्ष यान को मानवयुक्त मिशन के अनुकूल बनाने का काम इसी साल शुरू हो जायेगा। 
PunjabKesari

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने दिसंबर 2021 तक तीन अंतरिक्ष यात्रियों को 350-400 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थिति कक्षा में भेजने की योजना बनायी है। इसरो के अध्यक्ष डॉ. के. शिवन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों के चयन की प्रक्रिया इसी साल शुरू कर दी जायेगी। यह एक सतत चयन होगा, प्रशिक्षण और चयन साथ-साथ चलेगा। प्रशिक्षण के हर चरण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अंतरिक्ष यात्री ही अगले चरण में जा पायेंगे। 
PunjabKesari

इसरो के वैज्ञानिक सचिव उमामहेश्वरन आर. ने बताया कि पहले चरण के लिए 10 से 15 के बीच अंतरिक्ष यात्रियों का चयन होगा। इनमें से प्रशिक्षण के हर चरण में छंटते-छंटते अंत में तीन अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया जायेगा। डॉ. शिवन ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों के चयन और प्रशिक्षण के लिए दूसरे देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों की भी मदद ली जायेगी, क्योंकि भारत के पास इस क्षेत्र में अनुभव नहीं है। उनके इस बयान से स्पष्ट है कि इसमें अमेरिका, रूस या चीन की मदद ली जा सकती है, क्योंकि अबतक इन्हीं तीन देशों ने अंतरिक्ष में मानव को भेजने की उपलब्धि हासिल की है।  

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!