'ये आस्था है, पैसा नहीं', 5 करोड़ लेकर दर्शन वाले बयान पर आया रिएक्शन, विराट कोहली ने मीडिया से की बड़ी अपील

Edited By Updated: 07 Oct, 2026 01:59 PM

it s about faith not money reaction to the statement about paying 5 crore f

विराट कोहली के प्रवक्ता ने बुधवार को उन दावों को खारिज कर दिया कि दिग्गज भारतीय बल्लेबाज को आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहली बार जाने के लिए पैसे दिए गए थे।

नई दिल्ली: विराट कोहली के प्रवक्ता ने बुधवार को उन दावों को खारिज कर दिया कि दिग्गज भारतीय बल्लेबाज को आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहली बार जाने के लिए पैसे दिए गए थे। प्रवक्ता ने इन दावों को 'पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद' बताया। कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज के भक्त हैं और कई बार वृंदावन स्थित उनके आश्रम में जा चुके हैं। हालांकि, फलाहारी महाराज ने हाल में आरोप लगाया था कि 2023 में पहली बार आश्रम आने के लिए कोहली को पांच करोड़ रुपये दिए गए थे। 

आरोप को बताया बेबुनियाद 
कोहली के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ''हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि विराट कोहली के संबंध में फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा किए गए दावे पूरी तरह झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों से परे हैं। उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि मीडिया पहले तथ्यों की जांच ले फिर ऐसी कोई खबर को चलाए। 

मीडिया से तथ्यों की पुष्टि के बाद खबर चलाने की अपील
प्रवक्ता ने कहा कि कोहली का आश्रम जाना 'प्रेमानंद महाराज के प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा' से प्रेरित है। बयान में कहा गया, ''हम इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हैं और मीडिया से आग्रह करते हैं कि वह ऐसी बातों को प्रकाशित या आगे बढ़ाने से पहले तथ्यों की पूरी तरह जांच करे और जिम्मेदारी से खबर प्रकाशित करे। कोहली का प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाना उनके करियर के महत्वपूर्ण दौर में भी जारी रहा है। इनमें 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आश्रम जाना भी शामिल है। कोहली और अनुष्का के इस साल जुलाई में भी आश्रम जाने की खबर आई थी। 

क्या थे फलाहारी महाराज के विवादित आरोप?
केलीकुंज आश्रम विवाद के बीच फलाहारी महाराज ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा था कि राजस्थान की एक निजी कंपनी ने प्रेमानंद महाराज को लोकप्रिय बनाने के लिए विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये देकर दर्शन के लिए बुलाया था। फलाहारी महाराज ने यह भी आरोप लगाया था कि अब उस कंपनी के लोग साधु-संतों का चोला पहनकर आश्रम में घुस चुके हैं और प्रॉपर्टी से जुड़ा काम देख रहे हैं। फलाहारी महाराज ने कहा था कि प्रेमानंद महाराज सनातन धर्म के लिए बेहद अनमोल हैं और वे उनके स्वास्थ्य के लिए अपनी किडनी तक देने को तैयार हैं, लेकिन महाराज जी को भू-माफियाओं और गलत लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। हालांकि, अब विराट कोहली की टीम द्वारा इस पर कड़ा ऐतराज जताए जाने के बाद फलाहारी महाराज के इन दावों की हवा निकल गई है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!