ITBP जवान ने गाना गाकर ट्विटर पर मचाई धूम, VIDEO वायरल

Edited By Seema Sharma,Updated: 03 May, 2018 12:16 PM

itbp jawan sings song

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान हजार फीट ऊंचाई पर देश की सीमा की सुरक्षा करते हैं। बर्फीले इलाकों में भी इन जवानों की देशसेवा की भावना कम नहीं होती। दुश्मनों के सामने ढाल बनकर खड़े होने वाले जवानों का बुधवार को एक अलग ही रूप देखने को मिला।...

नेशनल डेस्कः भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान हजार फीट ऊंचाई पर देश की सीमा की सुरक्षा करते हैं। बर्फीले इलाकों में भी इन जवानों की देशसेवा की भावना कम नहीं होती। दुश्मनों के सामने ढाल बनकर खड़े होने वाले जवानों का बुधवार को एक अलग ही रूप देखने को मिला। आईटीबीपी ने जवानों का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे हिंदी फिल्म का एक गाना गा रहे हैं। फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का 'रे कबीरा...' और कैलाश खेर का गाना 'अल्लाह के बंदे' गाकर जवानों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स के साथ जवानों ने इन दोनों गानों को गुनगुनाया। हालांकि ITBP ने अब उस ट्वीट को हटा दिया है। बर्फीले इलाकों में कड़े हालातों का सामना करते हुए जवानों का यह जिंदादिल अंदाज देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। बता दें कि इससे पहले भी जवानों का भारी बर्फ और कड़कती ठंड में योगा करते की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!