अमरनाथ यात्रा के रुट पर लगा कूड़े का अंबार, आईटीबीपी के जवानों ने उठाया सफाई का जिम्मा

Edited By Monika Jamwal,Updated: 22 Jul, 2019 03:06 PM

itbp jawans are clearing garbage on amarnath yatra route

अमरनाथ यात्रा पर आए यात्रियों ने मार्ग में कूड़े का अंबार खड़ा कर दिया है। श्रद्धालुओं द्वारा फैलाए गए इस कचरे को हटाने के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया है।

श्रीनगर (मजीद) :  अमरनाथ यात्रा पर आए यात्रियों ने मार्ग में कूड़े का अंबार खड़ा कर दिया है। श्रद्धालुओं द्वारा फैलाए गए इस कचरे को हटाने के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया है। अभियान के तहत, यात्रा मार्ग पर बालटाल से बाबा बर्फानी तक के रास्तेपर पड़े कूड़े को एकत्रित करने के बाद आईटीबीपी के जवान उसे रीसाइक्लिंग के लिए पहुंचा रहे हंै।


आई.टी.बी.पी. के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवानों ने सोमवार को बालटाल रस्ते पर सफाई अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत, रास्ते से काफी सारा कूड़ा, प्लास्टिक और अन्य गंदगी को जवानों द्वारा साफ  किया गया। जवानों ने यात्रा मार्ग पर पड़े कूड़े को इकठ्ठा करके क्षेत्र को साफ  किया है। इस दौरान, यात्रा के मुख्य रास्ते के तकऱीबन 40 से 50 मीटर क्षेत्र में फैले कचरे को इकठ्ठा कर निस्तारण के लिए रीसाइक्लिंग हेतु संबंधित तंत्र के जरिए भेज दिया गया है। 


उन्होनें बताया है कि यात्रा के तकरीबन 20 दिनों में ही पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन करने वाले भक्तों की तादाद लगभग 2ण्50 लाख पहुंच चुकी है। इस बार, अब तक काफी व्यवस्थित और सुरक्षा इंतज़ामों के साथ अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी है। अभी यात्रा समाप्ति में 25 दिन बाकि हैं। अगर रोजाना श्रद्धालुओं की संख्या यूं ही बरकरार रही तो ऐसी उम्मीद जताई जा रही है किए  2015 में कुल 3.52 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन का रिकार्ड टूट सकता है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!