लद्दाख में 18000 फीट की ऊंचाई पर जवानों ने किया योग

Edited By Monika Jamwal,Updated: 15 Jun, 2019 05:41 PM

itbp jawans doing yog in ladakh

इन दिनों दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां हो रही हैं। धीरे-धीरे लोगों पर योग दिवस का खुमार चढ़ता जा रहा है।

श्रीनगर : इन दिनों दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां हो रही हैं। धीरे-धीरे लोगों पर योग दिवस का खुमार चढ़ता जा रहा है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के लद्दाख से योग का एक हैरत अंगेज वीडियो समाने आया है। इसमें इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आई.टी.बी.पी.) के जवान 18000 फीट की ऊंचाई पर योग करते दिख रहे हैं। बर्फ  की चादरों पर चटाई बिछाकर योगाभ्यास करते ये लोग आईटीबीपी के जवान हैं। हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच ये जांबाज बर्फीली चोटियों पर योगासन कर रहे हैं। योग की तमाम मुद्राओं का अभ्यास कर रहे हैं। ये संदेश दे रहे हैं कि सरहद की हिफाजत के लिए फिट रहना जरूरी है और चुस्त दुरुस्त रहने के लिए योग से बेहतर कोई और जरिया हो ही नहीं सकता।

PunjabKesari


जवानों के योगाभ्यास का ये वीडियो खुद आईटीबी ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में आईटीबीपी के जवान योग की तमाम मुद्राओं का अभ्यास कर रहे हैं। प्राणायाम से लेकर योग के तमाम आसन की प्रैक्टिस कर रहे हैं। बर्फीली चट्टानों की चोटियों पर सरहद के सपूतों का ये करतब उनके बुलंद हौसले की गवाही दे रहा है। देश का सीना चौड़ा कर रहा है।

PunjabKesari
गौरतलब है कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से 21 जून को संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया जिसके बाद इसका प्रचार-प्रसार दुनिया भर में बढ़ा है। अमेरिका में भी योग के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी वॉशिंगटन के प्रमुख स्मारक परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। पिछले शनिवार तक इसके लिए 2500 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया था।

PunjabKesari
बता दें कि बता देंयोग स्वस्थ जीवन जीने की कला है। शरीर के तमाम रोगों के इलाज की पूर्ण चिकित्सा पद्धति है। जीवन को विकारों से मुक्त करने का मार्ग है। पीएम मोदी भी योग करते हैं और दुनिया भर में योग को प्रसिद्धि दिलाने की मुहिम में शामिल हैं। 2014 में पीएम मोदी के सुझाव पर ही 21 जून 2015 को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया गया। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!