तमिलनाडु: 32 साल बाद दोहराया इतिहास, जयललिता 6ठी बार बनीं CM

Edited By ,Updated: 23 May, 2016 07:06 PM

j jayalalithaa

जयललिता ने आज तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के तौर पर छठी बार शपथ ग्रहण की। उन्होंने लगातार दूसरी बार शपथ ली है। राज्य के इतिहास में 32 साल बाद ऐसा हुआ कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में आई हो।

चेन्नई: जयललिता ने आज तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के तौर पर छठी बार शपथ ग्रहण की। उन्होंने लगातार दूसरी बार शपथ ली है। राज्य के इतिहास में 32 साल बाद ऐसा हुआ कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में आई हो। उनके साथ 28 विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

जयललिता की कैबिनेट में उनके खास कहे जाने वाले पन्नीरसेल्वम भी शामिल रहेंगे। पन्नीरसेल्वम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसने पर जयललिता के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद दो बार थोड़े-थोड़े समय के लिए सत्ता संभाली थी। जयललिता का शपथ ग्रहण समारोह मद्रास यूनिवर्सिटी के शताब्दी ऑडिटोरियम में हुआ।

ऐसी है जयललिता की कैबिनेट
जयललिता की कैबिनेट में कुल 15 मंत्री ग्रेजुएट हैं, इनमें से 12 मौजूदा कैबिनेट से ही चुने गए हैं, जिनमें से 7 को वही मंत्रालय सौंपे गए हैं। कैबिनेट में 13 नए चेहरे होंगे। जयललिता को मिलाकर कुल चार महिलाएं शामिल हैं। कैबिनेट में तीन डॉक्टर और तीन वकील भी शामिल हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!