Edited By Yaspal,Updated: 14 Aug, 2019 07:03 PM
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कश्मीर घाटी में कुछ प्रतिबंधों में ढील दी जायेगी। हालांकि सामान्य तौर पर आकलन किया गया है कि हालात शांतिपूर्ण बने हुये हैं। जम्मू कश्मीर के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने बुधवार को यह बात कही...
श्रीनगरः स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कश्मीर घाटी में कुछ प्रतिबंधों में ढील दी जायेगी। हालांकि सामान्य तौर पर आकलन किया गया है कि हालात शांतिपूर्ण बने हुये हैं। जम्मू कश्मीर के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने बुधवार को यह बात कही।
उन्होंने कहा, ‘‘किसी अप्रिय घटना को लेकर कोई खास सूचना नहीं है। सभी नागरिक आपूर्तियां सामान्य बनी हुई हैं।'' कंसल ने कहा कि कई बार तर्कसंगत ढंग से रोक लगाना आवश्यक हो जाता है।
मुख्य सचिव ने कहा, ‘‘कल कुछ प्रतिबंध लगे रहेंगे। सामान्य नजरिया यही है कि हालात शांतिपूर्ण बने हुये हैं। स्थानीय आकलन के आधार पर छूट दी जायेगी।''