J&K : बडगाम में आतंकियो ने की TV एक्ट्रेस आमरीन भट्ट की हत्या, दस साल के भतीजे को भी लगी गोली

Edited By Pardeep,Updated: 25 May, 2022 09:58 PM

j k terrorists kill tv actress amarin bhatt in budgam

कश्मीर संभाग के बडगाम में आतंकियों ने कायराना हमला किया है। उन्होंने एक टीवी अभिनेत्री को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोली लगने से अभिनेत्री आमरीन भट्ट की मौत हो गई। उसके दस साल के भतीजे को भी गोली लगी है। जिसे उपचार

श्रीनगरः कश्मीर संभाग के बडगाम में आतंकियों ने कायराना हमला किया है। उन्होंने एक टीवी अभिनेत्री को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोली लगने से अभिनेत्री आमरीन भट्ट की मौत हो गई। उसके दस साल के भतीजे को भी गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
PunjabKesari

पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम 7.55 बजे हाशरू चदूरा में घटित हुई। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने हशरू चदूरा निवासी खजीर मोहम्मद भट्ट की पुत्री आमरीन भट्ट की उसके घर पर गोली मार दी। घायल अवस्था में उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक इस घटना में आमरीन का 10 वर्षीय भतीजे के हाथ में गोली लगी है। आमरीन एक टेलीविजन कलाकार, टिक टॉकर और एक सोशल मीडिया फेसबुक काफी लोकप्रिय थी। 

पुलिस ने ट्वीट कर कहा, ‘‘शाम करीब 19.55 बजे आतंकवादियों ने हुशरू चदूरा निवासी खज़ीर मोहम्मद भट्ट की पुत्री आमरीन भट्ट को उनके घर पर गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के समय उसका 10 साल का भतीजा भी घर पर ही था और उसके हाथ में गोली लगी है।'' 

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए- तैयबा के तीन आतंकवादी इस जघन्य घटना में शामिल थे। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और तलाशी अभियान जारी है। पुलिस ने इस संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच जारी है और अधिकारी इस आतंकवादी अपराध की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!