Edited By shukdev,Updated: 30 May, 2019 12:38 AM
तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख एवं कार्यकारी मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह में नहीं शामिल होंगे। रेड्डी आज इंदिरा गांधी नगर निगम स्टेडियम में राज्य के नए...
अमरावती : तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख एवं कार्यकारी मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह में नहीं शामिल होंगे। रेड्डी आज इंदिरा गांधी नगर निगम स्टेडियम में राज्य के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तेदेपा विधायक पी केशव ने बुधवार को कहा कि नायडू पहले रेड्डी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले थे। लेकिन पार्टी विधायक दल की बैठक में इस मसले पर चर्चा हुई जिसमें पार्टी विधायकों ने नायडू से इस समारोह में भाग नहीं लेने का अनुरोध किया क्योंकि शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन में नहीं किया गया था।
केशव ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन वाईएसआर पार्टी की बैठक की तरह आयोजित की जा रही है। इसके कारण पार्टी विधायकों ने नायडू को इसमें शामिल नहीं होने का अनुरोध किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी विधायकों का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रेड्डी से उनके निवास पर मुलाकात करेगा तथा नायडू की ओर से उन्हें बधाई संदेश देगा। इस संबंध में तेदेपा की ओर से रेड्डी को एक पत्र भी सौंपा जाएगा।