Edited By Monika Jamwal,Updated: 11 Apr, 2019 06:55 PM
चैत्र नवरात्र के चलते देवी मंदिरों में भक्तों के जयघोष गूंज रहे हैं। जिला के विभिन्न एतिहासिक मंदिरों में रोजाना हजारों की तादाद में भक्त मां के द्वार में हाजिरी लगा रहे हैं।
कठुआ : चैत्र नवरात्र के चलते देवी मंदिरों में भक्तों के जयघोष गूंज रहे हैं। जिला के विभिन्न एतिहासिक मंदिरों में रोजाना हजारों की तादाद में भक्त मां के द्वार में हाजिरी लगा रहे हैं। भक्तों का देवी मां के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा है। जसरोटा के काली माता मंदिर के अलावा नगरी के बाला सुंदरी माता मंदिर, मां आशापूर्णी मंदिर कठुआ में रोजाना हजारों भक्त पहुंच रहे हैं। जय माता दी के जयघोष से देवी द्वार दिनभर गूंज रहे हैं। मंदिरों में सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, बाला सुंदरी मंदिर नगर परिसर में लगे मेले में भी लोग खरीदारी कर रहे हैं जबकि पारंपरिक पकवानों का भी स्वाद ले रहे हैं।