अमेरिका के दवाब के बाद भी भारत रूस से क्यों खरीद रहा तेल, विदेश मंत्री जयशंकर बोले-मेरे लिए देश के लोग पहले

Edited By Seema Sharma,Updated: 17 Aug, 2022 01:22 PM

jaishankar said  for me the people of the country first

यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस पर अमेरिका और यूरोपीय देशों ने कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका के दबाव के बावजूद भी भारत रूस से कम दाम पर तेल खरीद रहा है।

नेशनल डेस्क: यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस पर अमेरिका और यूरोपीय देशों ने कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका के दबाव के बावजूद भी भारत रूस से कम दाम पर तेल खरीद रहा है। अमेरिका के दबाव के बावजूद भी भारत रूस से कैसे कच्चा तेल खरीदने पर अटल रहा के सवाल पर  भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इसका जवाब दिया। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि तेल और गैस की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर हर देश अपने नागरिकों के लिए बेस्ट डील करना चाहता है।

 

जयशंकर ने कहा कि मेरे देश की प्रति व्यक्ति आय 2000 डॉलर है, ये लोग इतना महंगा तेल नहीं खरीद सकते इसलिए यह मेरा नैतिक कर्तव्य है कि मैं अपने देश के लोगों के लिए बेस्ट डील कर सकूं। विदेश मंत्री ने कहा कि इस समय तेल की कीमतें बहुत अधिक हैं। सिर्फ तेल ही नहीं गैस की कीमतों में भी बेतहाशा इजाफा हुआ है। हर देश अपने नागरिकों के लिए बेस्ट डील करने का प्रयास करेगा, साथ ही तेल और गैस की बढ़ी हुई कीमतों के प्रभाव को कम करने की कोशिश करेगा, हम भी यही कर रहे हैं।

 

विदेश मंत्री जयशकंर ने कहा, मुझे लगता है कि एक बार आप ईमानदारी से चीजें स्पष्ट कर देते हैं तो लोग उसे स्वीकार कर लेते हैं, बेशक वे उसे सराहें नहीं। उन्होंने कहा कि अमेरिका सहित कई देश भारत की स्थिति से वाकिफ हैं। यूक्रेन पर हमले के बीच रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत की स्थिति को अब दुनिया ने स्वीकार कर लिया है। भारत अपने इस फैसले को लेकर बचाव की मुद्रा में नहीं रहा बल्कि उसने अन्य देशों को यह एहसास कराया कि उसका अपने देश के लोगों के प्रति कुछ दायित्व है। उन्होंने इस साल अप्रैल में अमेरिका में  2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में कहा था कि एक महीने में रूस से भारत जितना तेल खरीदता है, वह शायद उस मात्रा से कम ही है, जो यूरोप एक दिन में रूस से खरीदता है। बता दें कि इस साल फरवरी में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से भारत की रूस से तेल खरीद रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ी है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!