1 hour ago
2 hours ago
3 hours ago
5 hours ago
11 hours ago
13 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
21 hours ago
23 hours ago
1 day ago
Thursday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
राजन की टिप्पणी पर जेटली का जवाब, GST एक महत्वपूर्ण सुधार
Edited By Yaspal,Updated: 11 Nov, 2018 10:32 PM
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने माल एवं सेवाकर (जीएसटी) की आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए रविवार को कहा कि यह एक महत्वपूर्ण सुधार हुआ...
मुंबईः वित्त मंत्री अरुण जेटली ने माल एवं सेवाकर (जीएसटी) की आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए रविवार को कहा कि यह एक महत्वपूर्ण सुधार हुआ है जिसे लंबे समय तक याद रखा जायेगा और इसका देश की आर्थिक वृद्धि पर केवल दो तिमाही के लिए ही असर हुआ। जेटली की यह टिप्पणी रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की ओर से जीएसटी की वजह से आर्थिक वृद्धि को झटका लगने का बयान दिए जाने के एक दिन बाद आई है। रघुराम राजन ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी इन दो कदमों से भारत की आर्थिक वृद्धि दर को झटका लगा है। हालांकि, अपनी बात कहते हुए जेटली ने राजन का नाम नहीं लिया। जेटली सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक की 100वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उनका संबोधन वीडियो लिंक के जरिए प्रसारित किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘आपको हमेशा ही ऐसे आलोचक और निंदा करने वाले मिल जाएंगे जो कहेंगे कि इससे (जीएसटी) भारत की आर्थिक वृद्धि धीमी पड़ गई।’’ उन्होंने कहा कि दो तिमाहियों में प्रभावित होने के बाद आर्थिक वृद्धि की दर बढ़कर सात प्रतिशत, उसके बाद 7.7 प्रतिशत और आखिरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत तक पहुंच गई। वित्त मंत्री ने इसका विशेष तौर पर उल्लेख किया कि वृद्धि की यह दर 2012 से 2014 के बीच हासिल की गई 5 से 6 प्रतिशत की वृद्धि से काफी काफी ऊंची रही है। उन्होंने कहा कि जीएसटी भारत की आजादी के बाद अप्रत्यक्ष कर क्षेत्र का सबसे बड़ा सुधार हुआ है। जीएसटी देश में एक जुलाई 2017 को लागू किया गया। इसका आॢथक वृद्धि की रफ्तार पर असर डालने वाला प्रभाव केवल दो तिमाहियों के लिए रहा है। जेटली ने यह भी कहा कि बैंकिंग प्रणाली को मजबूत बनाने और वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए बैंकों के फंसे कर्ज यानी एनपीए में कमी लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘बैंकिंग प्रणाली को मजबूत बनाने और भारत को तेजी से आगे बढ़ाने के लिये हमें एनपीए को कम से कम करने की जरूरत है। इसके लिए कई तरह के विकल्पों को अपनाया गया है।’’ उन्होंने कहा कि नए उपायों से निश्चित ही परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकिंग प्रणाली की मजबूती को और बेहतर बनाने की जरूरत है ताकि बाजार में नकदी की स्थिति को बेहतर स्तर पर बनाये रखा जा सके।
LIC ने उसके ब्रांड नाम, प्रतीक चिन्ह वाले भ्रामक विज्ञापनों को लेकर किया आगाह
भारत का औषधि निर्यात 2023-24 में 10% बढ़कर 27.9 अरब डॉलर पर
PayU को ‘पेमेंट एग्रीगेटर’ के रूप में काम करने की मिली मंजूरी, RBI ने जनवरी 2023 में लगाई थी रोक
4 साल में पहली बार कम हुई बिक्री, Tesla में जाएगी 6 हजार से ज्यादा लोगों की नौकरी
सेमीकंडक्टर बनाने को स्वदेश लौटेंगे हजारों इंजीनियर
गर्मी में चुनावों के कारण इस साल चीनी की रिकॉर्ड खपत, गन्ना किसानों को समय पर मिल सकता है भुगतान
Adani Group की कंपनियों का बदल रहा शेयरधारक पैटर्न
वित्तीय परिणाम के बाद ICICI प्रूडेंशियल का शेयर सात प्रतिशत टूटा
बायजू राइट्स इश्यू का मामला NCLT में छह जून तक स्थगित
दूरसंचार सेवा क्षेत्र का AGR दिसंबर तिमाही में 1.8% बढ़ाः ट्राई
CAD $
25/04/2024 09:30 IST
USD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
18.4
20.0
Chennai Super Kings win by 6 wickets
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा
वृष राशि के जातक किसी जगह घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। बहन या भाई के साथ किसी बात को
मिथुन राशि वालों आज बेवजह की जिद आपको भारी पड़ सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता
कर्क राशि वालों आज आपको कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई नई जानकारी मिल सकती है। जो छात्र पढ़ रहे हैं उन्हें
सिंह राशि के जातकों को आज बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। काम को पूरा करने के लिए काफी भागदौड़
कन्या राशि आज घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम करवाने का प्लान बनाएंगे। धन के मामले में बिलकुल भी
तुला राशि के जातक कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। संतान के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। दोस्त
वृश्चिक राशि वालो आज किसी जगह से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आय तो होगी लेकिन
धनु राशि वालों आज जीवन में अनचाही समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दवाब अधिक
मकर राशि वालों आज आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें
कुम्भ राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात
मीन राशि के जातक करियर से जुड़ा फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लें। पारिवारिक विवाद आपके लिए समस्या बन
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes