Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Aug, 2017 10:12 AM
जम्मू-कश्मीर में देर रात 2:28 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके चलते राज्य के कई घरों में दरारें आ गई। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.0 दर्ज की गई है। भूकंप आने पर लोग दहशत में आ गए और सभी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़े।
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में देर रात 2:28 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके चलते राज्य के कई घरों में दरारें आ गई। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.0 दर्ज की गई है। भूकंप आने पर लोग दहशत में आ गए और सभी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़े। जिसके बाद लोग देर तक घरों में जाने से कतराते रहे। इस बीच लोगों ने दूरदराज और आसपास में रिश्तेदारों और परिचितों को फोन कर उनका हाल जाना और उन्हें सचेत रहने के लिए कहा। फिलहाल किसी के भी चोट लगने या हानि होने की कोई खबर नहीं है।