Edited By Seema Sharma,Updated: 22 Dec, 2020 02:18 PM
जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (DDC) की 280 सीटों पर हुए चुनाव के वोटों की गिनता जारी है। राज्य में बड़ेे ही दिलचस्प रूझान देखने को मिल रहे हैं। कभी भाजपा तो कभी गुपकार आगे-पीछे हो रहा है। इस चुनाव की जो खास बात है वो यह कि कश्मीर केन्द्रित मुख्य...
नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (DDC) की 280 सीटों पर हुए चुनाव के वोटों की गिनता जारी है। राज्य में बड़ेे ही दिलचस्प रूझान देखने को मिल रहे हैं। कभी भाजपा तो कभी गुपकार आगे-पीछे हो रहा है। इस चुनाव की जो खास बात है वो यह कि कश्मीर केन्द्रित मुख्य धारा की सात राजनीतिक पार्टियों ने गुपकर घोषणा पत्र गठबंधन (PAGD) के बैनर तले चुनाव लड़ा। इन पार्टियों में नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी भी शामिल हैं। जबकि भाजपा अकेली अपने दम पर जम्मू-कश्मीर में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है और इसका उदहारण जिला विकास परिषद चुनाव है। सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती हो रही है और अब तक भाजपा के दो उम्मीदवार जीत चुके हैं। श्रीनगर और जम्मू में भाजपा एक-एक सीट जीत चुकी है।
कुल सीटें-210/280
पार्टी |
सीटें |
भाजपा |
44 |
कांग्रेस |
21 |
गुपकार+ |
88 |
अन्य |
57 |
इन चुनावों में 57 लाख पात्र मतदाताओं में से 51 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कश्मीर केन्द्रित मुख्य धारा की सात राजनीतिक पार्टियों ने गुपकर घोषणा पत्र गठबंधन (PAGD) के बैनर तले चुनाव लड़ा था। इन पार्टियों में नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी भी शामिल हैं।
मतगणना के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। केन्द्र शासित प्रदेश के सभी 20 जिलों में सुबह 9 बजे से मतगणना चल रही है। पारदर्शिता बनाये रखना सुनिश्चित करने के वास्ते पूरी मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी।