Edited By Yaspal,Updated: 19 Dec, 2018 12:05 AM
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक बार पाकिस्तान में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने सेना की पोस्ट को निशाना बनाकर फायरिंग की। इस पर
नेशनल डेस्कः पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और बिना उकसावे के अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पूरे एलओसी पर पाकिस्तानी जवानों की ओर से की गई गोलीबारी का भारतीय जवानों ने कड़ा और प्रभावी जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने के बारे में तत्काल कोई खबर नहीं मिली है।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले मंगलवार देर शाम दिगवार सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन की खबर आई और उसके बाद यह करनी सेक्टर तक होने की खबर आई। उन्होंने बताया कि अंतिम खबर आने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।