Edited By Monika Jamwal,Updated: 08 Feb, 2019 08:37 PM
जम्मू में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से जम्मू महोत्सव की शुरुआत हो गई।
जम्मू: जम्मू में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से जम्मू महोत्सव की शुरुआत हो गई। तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में जम्मू के स्थानीय कलाकारों के अलावा बाहरी राज्यों से भी कलाकार को आमंत्रित किया गया है ताकि इस महोत्सव को कामयाब बनाया जा सके और बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को लुभाया जा सके।
जम्मू के अलग अलग स्थानों पर आज जम्मू महोत्सव के कई कार्यक्रम किया गए। जम्मू के प्रसिद बागे बहू पार्क में भी जम्मू महोतस्व का कार्यक्रम किया गया जिसमे काफी संख्या में लोग ने भाग लिया और इस दौरान आये कलाकारों ने अपनी कला का भी प्रदर्शन किया। बाहरी राज्यों से लोगो ने भी इस महोत्सव को अपने मोबाइल में कैद किया पर्यटन विभाग द्वारा करवाए जा रहे इस महोत्सव में खाने पीने के स्टॉल भी लगाए गए ताकि जो लोग कार्यक्रम देखने आये हैं वो इस महोत्स्व का भरपूर आनंद ले।