J&K: बर्फ के नीचे फंसे सेना के 5 जवानों को जीवित निकाला गया

Edited By ,Updated: 28 Jan, 2017 07:32 PM

jammu kashmir  5 army personnel died in avalanche

कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा से लगे माछिल सेक्टर में बर्फ के नीचे फंसे पांच जवानों को बचा लिया गया है।

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा से लगे माछिल सेक्टर में बर्फ के नीचे कई घंटे फंसे रहने के बाद सेना के पांच जवानों को आज बचा लिया गया। सैनिक आज सुबह बर्फ के नीचे फंस गए थे। उनकी चौकी की आेर जाने वाला रास्ता बर्फ खिसकने से दरक गया था। सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘सभी पांचों सैनिकों को जीवित बचा लिया गया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।’

उन्होंने कहा कि आज सुबह माछिल में सेना की एक चौकी की आेर जाने वाले बर्फीले मार्ग के धंस जाने से पांच जवानों के फंस जाने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारी के मुताबिक बचावकर्मियों ने प्रतिकूल मौसम के बावजूद कड़ी मेहनत की और फंसे हुए जवानों को बचाने में सफल रहे। कश्मीर घाटी में बुधवार से हिमस्खलन और हिमपात से जुड़ी कई घटनाआें में अब तक 15 जवानों सहित 21 लोग मारे जा चुके हैं। अधिकारियों ने यहां भारी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!