दो साल की बच्ची ने दी शहीद पिता को मुखाग्नि

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jan, 2018 03:16 PM

jammu kashmir  rajendra nain  shahid

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए राजेंद्र नैण की आज सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गयी।  शहीद की दो वर्षीय पुत्री मिष्ठी ने मुखाग्नि दी। हजारों लोगों ने शहीद को अंतिम विदाई देते हुए उनके सम्मान में नारे लगाये। राजेन्द्र नैण की पार्थिक देह...

चूरु: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए राजेंद्र नैण की आज सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गयी।  शहीद की दो वर्षीय पुत्री मिष्ठी ने मुखाग्नि दी। हजारों लोगों ने शहीद को अंतिम विदाई देते हुए उनके सम्मान में नारे लगाये। राजेन्द्र नैण की पार्थिक देह आज उनके पैतृक गांव गोरीसर लाई गयी। 

उनकी शव यात्रा में राज्य मंत्री राजकुमार रिनंवा और कई पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हजारों की सख्यां में लोग शामिल हुए।  राजेन्द्र नैण तीन भाईयों में सबसे छोटे थे तथा 40 दिन पहले ही 14 दिन की छुट्टी पर आए थे। पुलवामा आतंकवादी हमले में वह शहीद हो गए थे। 

इससे पहले शहीद की पार्थिव देह चूरू पहुंचने के बाद रतनगढ़ पुलिस थाने में रखवाई गई थी। पार्थिव देह के साथ करीब एक दर्जन सैन्य अधिकारी भी चूरू पहुंचे। कश्मीर में शनिवार रात सीआरपीएफ कैंप में हुए फिदायीन हमले में चूरू जिले के राजेंद्र नैण शहीद हो गए थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!