Edited By Yaspal,Updated: 10 Mar, 2019 07:30 PM
पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें एक महिला सहित चार आम नागरिक घायल हो गए...
श्रीनगरः पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें एक महिला सहित चार आम नागरिक घायल हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर के उरी में कमलकोटे क्षेत्र में भारतीय चौकियों और गांवों की ओर बिना उकसावे के गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक महिला सहित चार आम लोग घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।