रामबन में पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

Edited By Monika Jamwal,Updated: 27 Jul, 2022 01:58 PM

jammu srinagar highway closed due to stone falling in ramban

रामबन जिले में मिट्टी खिसकने और पत्थर गिरने के कारण बुधवार को सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया जिससे हजारों वाहन रास्ते में फंस गए हैं।


बनिहाल/जम्मू : रामबन जिले में मिट्टी खिसकने और पत्थर गिरने के कारण बुधवार को सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया जिससे हजारों वाहन रास्ते में फंस गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राजमार्ग बंद होने की वजह से, अमरनाथ तीर्थयात्रियों को लेकर कश्मीर जा रहे एक काफिले को चन्द्रकूट में रोकना पड़ा।

अधिकारियों ने कहा कि मेहद में राजमार्ग पर पत्थर गिरे जिसके चलते कश्मीर को शेष भारत से जोडऩे वाली एकमात्र सड़क को बंद करना पड़ा।

यातायात पुलिस ने जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले को कश्मीर के शोपियां जिले से जोडऩे वाली मुगल रोड का इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को एक परामर्श जारी किया है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!