Edited By Monika Jamwal,Updated: 23 Jan, 2019 11:39 AM
तीन सौ किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर तीसरे दिन भी ट्रेफिक बहाल नहीं हो पाई। जवाहर सुरंग के पास हिमस्खलन और रामबन में जगह-जगह हुये भूस्खलन के कारण रास्ता बुधवार को भी बंद रहा।
जम्मू: तीन सौ किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर तीसरे दिन भी ट्रेफिक बहाल नहीं हो पाई। जवाहर सुरंग के पास हिमस्खलन और रामबन में जगह-जगह हुये भूस्खलन के कारण रास्ता बुधवार को भी बंद रहा। ट्रेफिक विभाग ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये उधमपुर से गाडिय़ों को श्रीनगर की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी। रास्ता बंद होने से जम्मू बस अड्डे पर यात्री फंसे हुये हैं। वहीं श्रीनगर से मिली जानकारी के अनुसार वहां भी यात्री परेशान हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को जवाहर सुरंग के निकट जहां हिमस्खलन हुआ वहीं पास में सुरक्षाबलों और सुरंग की देखभाल करने वाले कर्मियों की बैरकें हैं और ऐसे में सौभाग्यवश उन्हें कुछ नहीं हुआ। बुधवार से मौसम साफ रहेगा तो रास्ता साफ करने के काम को पूरा किया जा सकता है। पिछले दो दिनों में डिगडोल, पंथल, कोहनी नाला आदि क्षेत्रों में काफी भूस्खलन हुआ है।