राजनीतिक दिवालियापन पर कांग्रेस, इसलिए विधायक छोड़ रहे पार्टी : जावडेकर

Edited By vasudha,Updated: 11 Jul, 2019 12:42 PM

javadekar says congress on political bankruptcy

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भाजपा पर कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने के आरोप को बेबुनियाद बताते हुये कहा कि कांग्रेस अपने राजनीतिक दिवालियापन पर है। उनसे पार्टी संभल नहीं रही है और उनके विधायकों को वहां उनका भविष्य नजर नहीं आता इसलिये...

नेशनल डेस्क: सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भाजपा पर कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने के आरोप को बेबुनियाद बताते हुये कहा कि कांग्रेस अपने राजनीतिक दिवालियापन पर है। उनसे पार्टी संभल नहीं रही है और उनके विधायकों को वहां उनका भविष्य नजर नहीं आता इसलिये लोग पार्टी छोड़ रहे हैं और कांग्रेस हमें जिम्मेदार बता रही है। 

भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए सवाल 
राज्यसभा में बजट पर चर्चा शुरु होने पर कांग्रेस के सदस्यों ने भाजपा पर कर्नाटक और गोवा में उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाते हुये हंगामा किया। जावडेकर ने संसद भवन परिसर में इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस में मची भगदड़ के लिये पार्टी स्वयं जिम्मेदार है। इनका पिछले 40 दिन से कोई अध्यक्ष नहीं है, इसके लिये भाजपा कैसे जिम्मेदार है। कांग्रेस नेतृत्व का अपने नेताओं से कोई संवाद नहीं है, इसलिये पार्टी बिखर रही है। 

कांग्रेस बदले अपनी नकारात्मक सोच 
जावडेकर ने कहा कि भाजपा को कोसने से कांग्रेस की स्थिति नहीं सुधरेगी, उन्हें आत्मावलोकन करने की जरूरत है। उन्होंने उच्च सदन की बैठक निरंतर बाधित करने के लिये कांग्रेस की भर्त्सना करते हुये कहा कि कांग्रेस को अपनी नकारात्मक सोच बदलनी चाहिये। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा संसद भवन परिसर में धरना देकर केन्द्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने के आरोप लगाने के जवाब में जावडेकर ने कहा कि केन्द्र सरकार या भाजपा कुछ नहीं कर रही है। सोनिया और राहुल से पार्टी संभल नहीं रही है, इसमें भाजपा का क्या दोष है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!