ममता बनर्जी के ट्विटर से भी जवाहर लाल नेहरू की फोटो गायब, भड़की कांग्रेस ने पूछा- उनकी अनदेखी क्यों

Edited By Seema Sharma,Updated: 16 Aug, 2022 03:30 PM

jawaharlal nehru photo missing from mamata banerjee twitter bio

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ट्विटर प्रोफाइल में लगी तस्वीर को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल ममता ने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर आजादी के आंदोलन से जुड़े क्रांतिकारियों का एक स्कैच लगाया है।

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ट्विटर प्रोफाइल में लगी तस्वीर को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल ममता ने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर आजादी के आंदोलन से जुड़े क्रांतिकारियों का एक स्कैच लगाया है। इसमें महात्मा गांधी से लेकर लाल बहादुर शास्त्री और शहीद भगत सिंह की भी तस्वीर है लेकिन पंडित जवाहर लाल नेहरू नहीं हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू की फोटो नहीं होने पर कांग्रेस ने ममता बनर्जी पर निशाना साधी है और पूछा कि जवाहर लाल नेहरू की अनदेखी क्यों की गई। कांग्रेस भाजपा पर नेहरू की अनदेखी का आरोप लगाती आई है लेकिन अब ममता भी उसी क्लब में शामिल हो गई हैं।

PunjabKesari

कांग्रेस ने ट्वीट किया और टीएमसी से सवाल पूछा। ट्विटर यूजर अभिषेक बनर्जी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कांग्रेस ने ममता सरकार पर हमला बोला है। अभिषेक बनर्जी ने अपने ट्वीट में बेटी की ओर से तैयार एक स्केच को शेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'मेरी बेटी ने इतिहास की कुछ बेसिक चीजों को याद दिलाते हुए पहले स्वतंत्रता दिवस की तस्वीर शेयर की है।' इस तस्वीर में बच्ची ने पहले स्वतंत्रता दिवस का स्केच बनाया है, जिसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू भी नजर आते हैं।

PunjabKesari

इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कांग्रेस ने टीएमसी और ममता बनर्जी को टैग किया है। कांग्रेस ने लिखा, 'एक बच्ची की ओर से ममता बनर्जी और टीएमसी को इतिहास का सबक। ऐसा इसलिए क्योंकि इन लोगों ने जानबूझकर जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर ही हटा दी।' बता दें कि कर्नाटक में नेहरू की तस्वीर हटाने को लेकर विवाद चल रहा है। कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार ने अखबारों में एक ऐड निकालकर देश की स्वतंत्रता में योगदान देने वाले क्रांतिकारियों को याद किया गया है। लेकिन इस पोस्टर से जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर गायब थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!