Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jan, 2018 05:12 PM
पाकिस्तान ने सुन्दरबनी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है।
जम्मू: पाकिस्तान ने सुन्दरबनी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान 28 वर्षीय लांस नायक योगेश मुरलीधरन के रूप में हुई है। मुरलीधरन महाराष्ट्र के खलाने गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने बिना उकसावे के गोलीबारी की है जिसमें जवान शहीद हो गया।