Video: बर्फीली पहाड़ियों पर जवानों ने मनाया क्रिसमस, सैंटा संग गाया जिंगल बेल

Edited By vasudha,Updated: 25 Dec, 2019 01:32 PM

jawans celebrate christmas on the line of control in kashmir

दुनियाभर में क्रिसमस की धूम दिखाई दे रही है। लोग अलग अलग अंदाज में इस त्योहार को मना रहे हैं। देश की सुरक्षा में मौजूद जवान भी इस त्योहार को धूमधाम से मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लाइन ऑफ कंट्रोल पर तैनात...

नेशनल डेस्क: दुनियाभर में क्रिसमस की धूम दिखाई दे रही है। लोग अलग अलग अंदाज में इस त्योहार को मना रहे हैं। देश की सुरक्षा में मौजूद जवान भी इस त्योहार को धूमधाम से मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लाइन ऑफ कंट्रोल पर तैनात जवान जिंगल बेल गाते दिखाई दे रहे हैं। 

 

वायरल हो रही वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चारों तरफ फैली बर्फ के बीच जवान जिंगल बेल गा रहे हैं। एक जवान सांता की ड्रेस पहने भी नजर आ रहा है जवानों ने बर्फ के सैंटा भी बनाया हुआ है, जिसके आस पास वह जश्न मनाते दिख रहे हैं। दरअसल लाइन ऑफ कंट्रोल पर इन दिनों पारा काफी कम रहता है और बर्फीली पहाड़ियों में सेना के जवान देश की सेवा करते हैं। 

 

बता दें कि ईसाइयों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार क्रिसमस विश्व भर में 25 दिसम्बर को खूब हर्षोल्लास से मनाया जाता है।  क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोग प्रभु की प्रशंसा में कैरोल गाते हैं और क्रिसमस के दिन प्यार व भाईचारे का संदेश देने एक दूसरे के घर जाते हैं।इस पर्व पर बच्चों के बीच सांता क्लाज की बहुत धूम रहती है। सांता क्लाज बच्चों के लिए मनचाहे तोहफे लेकर आते हैं और बच्चों को खुशियों से भर देते हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!